मंगलवार, 29 जुलाई 2008

मेरे वतन के वास्ते




एक नारा आज दो अपने वचन के वास्ते।
कारवाँ अब ये चला है खुद अमन के वास्ते।
क्या लडाइ क्या है हिंसा क्यों ये नफरत है रवाँ?
क्यों है ये जलती ज़मीं, और क्यो है ये जलता जहाँ?
खोल दो पंछी के पर उपर गगन के वास्ते।
कैसा मजहब कैसा इमाँ जिसमें बहता खून है?
कैसे है भटके ये नादाँ, दिल में केसी धून है?
केसी छेडी है लडाइ एक कफ़न के वास्ते।
है यहीं जन्नत, यहीं दोज़ख, यहीं है जिंदगी।
बाँट के देखो खुशी तो पाओगे तुम भी खुशी।
प्यार बाँटो नौजवानों अंजुमन के वास्ते।
तुम को ये कैसा गुमाँ क्या तुम कोइ भगवान हो?
जो हुए गुमराह पथ से तुम तो बस नादान हो।
क्यों चले हो राह तुम अपने पतन के वास्ते।
आयेगा ये दौर फिर से, होगी ज्योतिर्मय ज़मीं।
हर तरफ़ से फ़िर उठेगी प्यार की एक रागिनी।
”राज़” होगा मरहबा मेरे वतन के वास्ते।

गुरुवार, 24 जुलाई 2008

मेरे वतन

मेरे वतन, मेरे वतन, मेरे वतन हिंदोसतां।
अपना गगन, अपना चमन, अपना वतन हिंदोस्तां।
गाते चलें ये गीत हम, बढ़ते रहे अपने कदम।
सब साथ हैं तो क्या है ग़म, जीतेंगे हम, हममें है दम। मेरे वतन..(2)
हिंदू भी हैं, मुस्लिम भी हैं, यहां शिख़ भी ईसाई भी।
ऐसे रहें हमारा संग-संग जैसे रहे परछाई भी.. मेरे वतन..(2)
यहां मंदिरों में आरती और मस्जिदों में अज़ान है।
गीता के श्लोक यहाँ कभी, कभी आयतें कुरान है।.. मेरे वतन..(2)
त्यौहारों का ये देश है, यहां ईद और दीवाली है,
रंगत यहाँ राखी की है और रंगबिरंगी होली है।.. मेरे वतन..(2)
गंगा यमुना सरस्वती, गोदावरी और नर्मदा,
नदियां हमारे देश की, बहती रहे हरदम सदा।.. मेरे वतन..(2)
ये धरती, गांधी, नहेरु की, ये धरती है सरदार की,
जिसने दी अपनी जान वो भगत सिंह और आज़ाद की।.. मेरे वतन..(2)
कश्मीर से कन्याकुमारी तक बसा मेरा वतन,
नज़रें उठाये कोई क्या? ईस पर लुटादें जानो तन।॥ मेरे वतन..(2)





कारवाँ ए अमन

यह कारवाँ है, अमन-शांति का, देशप्रेम-भाईचारे का। इस कारवाँ का मकसद है ‘एक शांति भरा समृद्ध देश’। इस कारवाँ में धर्म-जाति, ऊंच-नीच,बडे-छोटे, गरीब-अमीर का कोई भेदभाव नहिं है। इस कारवॉं में कोई भी शामिल हो सकता है।

तो फ़िर क्या आप तैयार हैं इस ” कारवाँ ए अमन “ में शामिल होने को? आईए चलिये हमारे साथ शरीक हो जाईए। इस में देशप्रेम कि भावना जगानेवाली, सर्व धर्म समभाव की रचानाएँ बाँटी जायेंगी। आप भी अपनी रचनाऐं भेज सकते है । स्वागत है आपका...।